95% सफल रहा मिशन, अगले 14 दिनों तक जारी रहेगी लैंडर से संपर्क की कोशिश

95% सफल रहा मिशन, अगले 14 दिनों तक जारी रहेगी लैंडर से संपर्क की कोशिश: इसरो चीफ



 चंद्रयान 2 मिशन के दौरान लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया था, अब इसे लेकर इसरो के प्रमुख के सिवन ने लैंडर विक्रम को लेकर ये बात कही है.

 क्या बोले के सिवन!
● के सिवन ने कहा कि मिशन 95% सफल रहा, लैंडर से दोबारा संपर्क करने की कोशिश जारी है.
● ऑर्बिटर पूरी तरह ठीक है और उसमें 7.5 साल तक काम करने की क्षमता है.
● उन्होंने कहा कि गगनयान सहित इसरो के सभी मिशन निर्धारित समय पर पूरे होंगे.

 अगले 14 दिनों तक जारी रहेगी कोशिश
● इसरो चीफ के. सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 की टीम अगले 14 दिन 'विक्रम लैंडर' से संपर्क साधने की कोशिश करती रहेगी.
● उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर की लाइफ, जो पहले 1 वर्ष निर्धारित थी अतिरिक्त ईंधन होने के कारण उसका अब 7.5 साल होने का अनुमान है.

ऑर्बिटर से मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी
● चंद्रयान -2 आर्बिटर अभी भी 140 किमी ऊपर चंद्रमा का सफलतापूर्वक चक्कर काट रहा है.
● आर्बिटर पर 8 पेलोड लगे हैं, पेलोड चांद का एक्सरे भेजेंगे.
● सूर्य के प्रकाश के आधार पर यहां मौजूद मैग्नीशियम, एल्यूमिनियम, सिलिकॉन आदि का पता लगाएंगे.
● चांद की सतह का 3D मैप बनाएंगे.
● हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरों से चांद की सतह का नक्शा तैयार करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

काफी लोग जो MG Hector खरीदना चाहते थे वे नहीं खरीद पाए. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो अब आपके पास मौका है इसे खरीदने का.

WhatsApp पर Message/ Image / Video Send करे - बिना Number Save किये!